Connect with us

क्राइम

लेकिन क्या हो जब पढ़े – लिखे और सभ्य समाज के लड़के और लड़कियां ही गलतियां करने लगे। खेल के अंत में केस बनता है और कहलाता है – रेपकाण्ड।

Published

on

THE NEWS FRAME

Crime डायरी : रविवार 16 जनवरी, 2022

हम और हमारा समाज किस दिशा में आगे बढ़ रहा है हम अच्छी तरह से जानते हैं। क्योंकि समाजरूपी नैया के खेवैया हम स्वयं है। हम सब मिलकर यह तय करेंगे कि हमारे समाज का वर्तमान और भविष्य कैसा होगा। अच्छी शिक्षा और अच्छा भोजन बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में सहयोगी है।

लेकिन क्या हो जब पढ़े – लिखे और सभ्य समाज के लड़के और लड़कियां ही गलतियां करने लगे। शुरुआत खेल से होती है और खेल का अंत क्राइम से होता है और फिर केस बन जाता है। खेल के अंत में जो केस बनता है वह कहलाता है – रेपकाण्ड।
आज हम बात करेंगे एक ऐसी घटना की जिसकी शुरुआत तो खेल से होती है लेकिन खेल का अंत होता है गुनाह से। क्योंकि खेल – खेल में हो जाता है एक रेपकाण्ड। अब इसे किस नजर से देखते और समझते है यह आपपर निर्भर करता है।
इस घटनाक्रम के पीछे कोई सोची समझी साजिश नहीं होती। लड़का और लड़की अनजाने में जिसे खेल समझ रहे थे वह वास्तव में सभ्य समाज के लिए एक पाप था।
लेकिन बात यह भी कहेंगे कि हमारे सभ्य समाज में नगरवधू की भी प्रथा रही है, वहीं वेश्या वृति भी इसी सभ्य समाज की देन है और इसके लिए बकायदा इस समाज ने जगह भी दी है। समाज की मर्जी से किया गया कर्म कभी भी दुष्कर्म नहीं बनता लेकिन दो लोगों की आपसी रजामंदी समाज की नजर में कुकर्म बन जाता है।

आइये इस घटना पर एक नजर डालते हैं जिसे रेपकाण्ड करार दिया गया है।

रविवार 2 जनवरी 2022 के रात की यह घटना गुजरात के वडोदरा शहर के न्यू वीआईपी रोड इलाके में घटी। जबकि स्थानीय हरनी थाने की पुलिस ने बुधवार 5 जनवरी 2022 को यह जानकारी साझा की। वहां के पुलिस अधिकारीयों ने भारतीय द‍ंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 A (यौन उत्पीड़न), 506 – 2 (आपराधिक धमकी), तथा 114 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में लड़की की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है जबकि लड़के की उम्र का जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि अनुमान है कि दोनों नाबालिक हैं। लड़के पर आरोप लगा है कि वह और उसके दो साथी एक नाबालिक लड़की को कथित तौर पर रोड किनारे खड़ी एक खाली बस में लेजाकर रेप कर दिया।

इस घटना पर थाने के एक अधिकारी ने बताया, ”2 जनवरी की रात लगभग 8:00 बजे आदिवासी समुदाय की एक 16 वर्षीय लड़की को मुख्य आरोपी (नाबालिक)और उसके दो साथियों ने मिलकर रोड किनारे खड़ी खाली बस के अंदर खींचा लिया।  मुख्य आरोपी को छोड़कर दोनों लड़के बस से बाहर निकल गए और बाहर से बस का ताला लगा दिया। मौका देख मुख्य आरोपी ने नाबालिक लड़की के  साथ दुष्कर्म किया।”
वहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि मुख्य आरोपी लड़के ने लड़की को इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी तक दे डाली है। घटना की जानकारी लड़की ने चाचा ने दी है, जिनके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दो अन्य साथी अब भी फरार हैं। पीड़ित लड़की मध्य प्रदेश की रहने वाली है और वह अपने घर चली गई है।
हालांकि मामले को किस रूप में मोड़ दिया जा रहा है कहना उचित नहीं होगा। क्योंकि लड़के और लड़के के घर वालों की तरफ से कोई भी बयान अभी तक सामने नहीं आया है। मामले की जांच चल रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *