मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

लापता 13 वर्षीय पवन ठाकुर आखिरकार पुलिस की सक्रियता से मिल गया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 20, 2021 4:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Jamshedpur : शुक्रवार 20 अगस्त, 2021

13 वर्षीय पवन ठाकुर मिल गया है। वह मानगो में ही अपने किसी मित्र के यहां था। पुलिस को दिए बयान में पवन ने बताया कि मां (संगीता ठाकुर) हमेशा उसे हर बात के लिए डांट देती थी, कभी – कभी उसकी पिटाई भी हो जाती थी। जिससे तंग आकर वह 16 अगस्त को बिना बताए अपने दोस्त के यहाँ मानगो गुरुद्वारा रोड में रहने के लिए चला गया था।

16 अगस्त को परिवार वालों ने इसकी सूचना मानगो थाना में दी थी, तभी से मानगो पुलिस और मानगो थाना प्रभारी श्री विनय कुमार मामले को लेकर सक्रिय थे। पवन के मोबाईल नंबर को सर्विलांस टीम की देखरेख में भेज दिया गया था, जहां से सिम बदलने के बावजूद उसकी लोकेशन की सटीक जानकारी मानगो पुलिस को प्राप्त हुई।
THE NEWS FRAME
संगीता ठाकुर और पवन ठाकुर
बता दें कि गत सोमवार 16 अगस्त, 2021 को मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15, महावीर कालोनी का रहने वाला 13 वर्षीय बालक पवन ठाकुर दोपहर एक बजे के बाद से लापता हो गया था। जिसकी सूचना 16 अगस्त की रात 9 बजे के करीब मानगो थाना को दी गई। वहीं 18 अगस्त को दोपहर 1 बजे के लगभग इसकी सूचना सिटी एसपी के कार्यालय में दी गई थी। मौके पर समाजसेवी विकास सिंह, बीजेपी उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान और लापता पवन ठाकुर के परिजन थे।
आपको बता दें कि बालक पवन ठाकुर मानगो के चेपापुल स्थित अमर ज्योति स्कूल का छात्र है। घर वालों ने बताया था कि वह सोमवार दोपहर 12:30 के करीब गुलाबी रंग का चेक शर्ट और ब्लू रंग का जीन्स पैंट पहने वह घर से टिफिन और मोबाइल लेकर अपने पिता सुरेंद्र उर्फ जटला ठाकुर की दुकान पर ऑटो में बैठ कर गया था। उनका दुकान जवाहरनगर रोड नंबर 6 में स्थित है। टिफिन देकर वह 1 बजे के करीब दुकान से घर के लिए निकला था। देर रात तक खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। तबजाकर परिवार वालों ने इस बात की सूचना निकटतम मानगो थाना को दी थी। और पुलिस भी अपने स्तर से इसकी जांच में जुट गई थी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment