Connect with us

झारखंड

लगभग 150 प्रतिमा के साथ लाखो श्रद्धालुओं ने स्वर्ण रेखा नदी में माँ दुर्गा को दी नम आँखों से बिदाई।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपूर  |  झारखण्ड 

जमशेदपूर स्वर्ण रेखा नदी में माँ दुर्गा की प्रतिमा का बिसर्जन करने के लिए करीब 150 प्रतिमा के साथ लाखो श्रद्धालुओं ने स्वर्ण रेखा नदी में माँ दुर्गा को नम आँखों से बिदाई दी। जय माता दी का  जयकारा लगाते हुए लोग घाट पर आ रहे थे। मेला में ढोल बजने की ताल पर लोग खुशियों में सराबोर होकर नाचते नजर आ रहे थे। विसर्जन जुलुस में आये हुए लोगो पर प्रशासन के वरीय पदाधिकारी सहित सिविल डिफेंस के लोग भी मोर्चा सम्भाल रखे थे। 

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर एसएसपी, एसडीपीओ, एसडीएम ने घाटो पर कई बार निरिक्षण करने के लिए आये। वहीँ सिविल डिफेंस के करीब 60 सदस्यीय टीम ने अपना योगदान दिया।  

गान्धी घाट पर जाने के लिए जो मुख्य मार्ग था उस पर साकची थाना प्रभारी संजय कुमार, अपनी पुरी टीम के साथ मौजूद थे। जेएनएसी  के पदाधिकारी भी अपनी टीम के साथ पुरी मुस्तैदी के साथ घाट पर अपनी सेवा के लिए तैयार थे। भोजपुरी के प्रख्यात सिंगर सौरभ धवन भी घाट पर नजर आ गये थे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *