Connect with us

झारखंड

रोहित डांस अकादमी के द्वारा साकची में मॉडलिंग ऑडिशन का आयोजन किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

रोहित डांस अकादेमी के द्वारा साकची के ट्रक्स इंटरनेशनल होटल में फैशन शो सह मॉडलिंग ऑडिशन का आयोजन किया गया, इसमें कुल 80 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता के विजेता को झारखण्ड चार्मिंग फेस से नवाजा जाएगा। इस मॉडलिंग प्रतियोगता में जूनियर एवं सीनियर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ साथ  महिलाओ के लिए मिसेस चार्मिंग फेस का खिताब की भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

आडिशन के उपरांत सभी चयनित प्रतियोगियो का फिनाले आयोजन 19 अगस्त को  किया जाएगा। विजेताओं को जूनियर, सीनियर एवं मिसेस झारखण्ड चार्मिंग फेस के खिताब से नवाजा जाएगा। विजेताओ को प्राइज सर्टिफिकेट्स मैडल के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर गोआ में होने वाली इंडिया चार्मिंग फेस में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। ये विजेता इंडिया चार्मिंग फेस कार्यक्रम में झारखण्ड के ओर से हिस्सा लेंगे। 

कार्यक्रम में मुख्य आयोजनकर्ता रोहित डांस अकादमी के डायरेक्टर रोहित कर्माकर के साथ मुख्य अतिथि लेबर सुपरिंटेंडेंट अरविंद कुमार, अतिथि डॉ  रम्यता प्रफुल्ला(मिसेस इंडिया एशिया पैसिफिक 2019), पी वंदना (मिसेस इंडिया कार्वी वर्ल्ड 2019), आशीष खान (मिस्टर इंडिया चार्मिंग फेस अम्बेसडर),पंकज शर्मा एवं भोजपुरी सिनेमा अदाकारा प्रिया चौधरी सम्मिलित हुई।

THE NEWS FRAME
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *