Connect with us

सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी के नेतृत्व में आज जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण कैंप लगाया गया।

Published

on

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन सक्रिय होकर कोविड – 19 टीकाकरण को झारखंड में सफल बनाने को लेकर कर्तव्यबद्ध है। संगठन के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी के नेतृत्व में आज जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान के साथ टीकाकरण कैंप भी लगाया गया। 

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : आज दिनांक 27 जून, 2021 रविवार के दिन झारखंड में सम्पूर्ण लॉक डाउन के बावजूद राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन के सदस्यों ने लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।

बता दें कि मानगो बैकुंठ नगर, चटाई कूली तथा बारीडीह बाजार में क़रीब 60 लोगों ने इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाया।

पुर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से संगठन को बहुमूल्य योगदान मिलता है। जिसके कारण संगठन के सदस्यों द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जाता है।

आज के इस कार्यक्रम में मानगो क्षेत्र से राहुल सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, शक्ति पांडे सक्रिय रहे। वहीं बारीडीह बाजार में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभाकर सिंह, श्री राजकुमार लारोलकर, श्री संतोष सिंह, श्री आरएन साहू, श्री राजू साहू, श्रीमती रानी गुप्ता, श्रीमती पुष्पा पाठक, श्रीमती सरस्वती साहू, श्रीमती लतिका साहू सक्रिय रही।

बता दें कि पिछ्ले 20 दिनों में संगठन की तरफ से जमशेदपुर शहर में कुल 14 कैंप लगाए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे। 

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

महाराष्ट्र से दुबई भेजी गई भारतीय ड्रैगन फ्रूट।

कोविड-19 वैक्सीन लेने से व्यक्ति नपुंसक भी हो सकता है? जाने डॉ एन के अरोड़ा की नई रिपोर्ट।

भारत ने बनाई कोरोना की नई दवाई।

कोरोना काल में मानगो के सरकारी सफाई कर्मचारियों का सफाई और सुरक्षा उपकरण गायब।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *