Connect with us

TNF News

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का ऐतिहासिक 100वां वैक्सिनेशन कैंप

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur :  शुक्रवार 05 अगस्त, 2022


राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का ऐतिहासिक 100वां वैक्सिनेशन कैंप 20 अगस्त शनिवार को मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल परिसर में होगा।

साउथ प्वाइंट स्कूल के डायरेक्टर श्री शिव प्रकाश शर्मा के सहयोग से इस मेगा कैंप को सफल बनाया जाएगा।

संगठन के झारखंड उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी ने जानकारी देते हुए बताया की इस मेगा कैंप को सफल बनाने के लिए सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस मेगा कैंप में झारखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मैडम विजया राघव, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप मीणा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव, जमशेदपुर के पुर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार को भी आमंत्रित कर आने का आग्रह किया जाएगा।
THE NEWS FRAME


श्री रवि शंकर केपी ने कहा की 15 जुलाई को बूस्टर डोज के निशुल्क होते ही संगठन ने यह प्रण किया था की 75 दिनों में सभी व्यक्तियों को बूस्टर डोज दिलाने का प्रयास करेंगे। बूस्टर डोज के निशुल्क होने के पश्चात संगठन ने पिछ्ले 20दिनों में क़रीब 10 कैंप कर 2000 लोगों को टीका दिलवाया। अभी प्रशासन को मानगो क्षेत्र की 10 कैंप की सूची दी गई है जो संभवतः अगस्त महीने में संपन्न कर दी जायेगी।


रवि शंकर केपी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन, टीसीआई फाउंडेशन की वैक्सीन टीम, जमशेदपुर के विभिन्न संगठन, तथा सक्रिय साथियों का आभार जताया।


डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।


Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *