Jamshedpur : बृहस्पतिवार 29 जुलाई, 2021
आगामी शनिवार 31 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के निदेशक श्री रवि जायसवाल, वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी तथा सिविल डिफेंस सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभाकर सिंह की एक महत्त्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।
![]() |
| बाएं से – राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के निदेशक श्री रवि जायसवाल, वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी तथा सिविल डिफेंस सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभाकर सिंह |
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के कार्यों और भविष्य के महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा, सुधार एवं प्राप्त सुझावों पर विचार करते हुए सामाजिक बदलाव की दिशा में एक प्रयास करना है। ताकि आने वाले समय में हम समाज में रहने वाले सामाजिक प्राणियों के सामाजिक स्तर को बेहतर बनाने में योगदान दे सकें।
साथ ही संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का यह उद्देश्य भी रहेगा कि संगठन के कार्यों में समय नहीं देने वाले सदस्यों की सूची बनाई जाएं जिससे उन्हें सामाजिक कार्यों के प्रति संवेदनशील बनाये जाने में सुविधा प्राप्त हो सके। वहीं कोरोना काल में कोरोना योद्धाओं की सूची, सरकारी पदाधिकारियों सहित बनाई जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रदेश स्तर पर सामाजिक मुद्दों को जागृत करते हुए उनके निराकरण के लिए भरपूर प्रचार और प्रसार भी करने को लेकर चर्चा होने की आशा है।
पढ़ें खास खबर–
आरक्षण की एक और उपलब्धि, भारत सरकार के खाते में गई। भारत सरकार की यह पहल देश की प्रगति में सहयोग करेगा या बाधा, ये तो वक्त ही बताएगा।
झारखंड 10th का रिजल्ट, बस एक क्लिक पर जानें।











