Connect with us

TNF News

राज्य में बढ़ते बलात्कार जैसी भयावह घटना के विरोध में ऑल इंडिया महिला संस्कृत संगठन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया गया।

Published

on

दिनांक 4 फरवरी 2021 को ऑल इंडिया महिला संस्कृत संगठन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया गया।  आपको बता दें की पूर्वी सिंहभूम जिला में बीते रविवार को परसुडीह थाना अंतर्गत ड्यूटी से लौट रही नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर जो लोगों में आक्रोश था वह आग बनकर आकाशवाणी चौक आदित्यपुर में भड़क उठा। 

THE NEWS FRAME


नुक्कड़ सभा में वक्ता के रूप में ऑल इंडिया महिला संस्कृत संगठन की राज्य उपाध्यक्षा व वार्ड 32 की पार्षद श्रीमती मालती देवी ने अपने वक्तव्य में कहा  कि आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है, चाहे वह स्कूल, कॉलेज हो या नौकरी का क्षेत्र हो, कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।  दिन पर दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसलिए झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गयी है। 

तत्पश्चात ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से राजू कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज इस तरह की घटना सिर्फ पूर्वी सिंहभूम में ही नहीं पूरे देश भर में घटती जा रही है एक तरफ सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरे जोर-शोर से उठाया जा रहा है और दूसरी ओर बेटियों के ऊपर में लगातार बलात्कार कर मौत के घात उतार दिया जाता है, इस  हृदय विदारक घटनाएं बढ़ती जा रही है।  इस सख्त से सख्त कानून बनाया जाए और ऐसे कुकृत्य करने वाले लोगों को कठोर सजा दी जाये। 

इस कार्यक्रम का संचालन मौसूमी मित्रा के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रूपा  सरकार, विजय कुमार, आलोक तनय सरकार, अंजना भारती, सावित्री देवी, विमला सिंह, सुधा सिन्हा और अमन कुमार उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *