मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

राज्य के कुल 413 आंदोलनकारी चिन्हित मिलेंगे पेंशन और अन्य लाभ। जानें आपके जिले में कितने आंदोलनकारी है।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: July 26, 2023 4:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME
फाइल फोटो 

रांची | झारखण्ड  

मुख्यमंत्री ने अनुमान्यता के आधार पर झारखण्ड आंदोलनकारी के रूप में अधिसूचित करने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

वर्तमान में कुल 413 आंदोलनकारी चिन्हित, अन्य आंदोलनकारियों के चिन्हितिकरण की प्रक्रिया जारी

===============

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कुल 413 आंदोलनकारी को चिन्हित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। चिन्हित सभी आंदोलनकारियों को अनुमान्यता के आधार पर झारखण्ड आंदोलनकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंदोलकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी है। आने वाले दिनों में अन्य पात्र आंदोलकारियों को चिन्हित किया जाएगा।

कहां के कितने आंदोलनकारी

चिन्हित आंदोलनकारियों में बोकारो के 20, देवघर के 132, धनबाद के 12, गिरिडीह के 43, गोड्डा के 19, गुमला के 33, हजारीबाग के 23, कोडरमा के 13, लातेहार के 02, लोहरदगा के 29, रामगढ़ के 08, रांची के 47, साहेबगंज के 10 और सरायकेला के 22 आंदोलनकारी शामिल हैं।

आंदोलनकारियों के संघर्ष के प्रति संजीदा रहें हैं मुख्यमंत्री

सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री आंदोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देने के प्रति संजीदा रहें हैं। यही वजह है कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के पुनर्गठन, आंदोलनकारी अथवा उनके आश्रितों को मासिक पेंशन और अन्य सुविधाएं देने को लेकर निर्णय लिया है। झारखण्ड/वनांचल अलग राज्य के गठन के लिए चिन्हित पांच आंदोलनकारियों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को लाभ देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने झारखण्ड/ वनांचल एवं जेपी आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आय़ोग से प्राप्त 13वीं संपुष्ट सूची को भी पूर्व में स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है आंदोलन के अंतिम पंक्ति में शामिल रहे पात्र आंदोलनकारी को लाभ दिया जाए।

Leave a Comment