Connect with us

क्राइम

राजधानी हुई एक बार फिर शर्मसार, क्योंकि हुआ है दुबारा दो लड़कियों का बलात्कार।

Published

on

THE NEWS FRAME

Crime Dairy : शुक्रवार 15 अप्रैल, 2022

झारखंड की राजधानी रांची में हुआ दिल दहला देने वाली शर्मनाक वारदात। जिसमें दो सहेलियों के साथ हुआ गैंगरेप। मामला रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र का है। घटना की शिकार पहली लड़की तुपुदाना की रहने वाली है जो अपनी ननद से मिलने उसके घर गई हुई थी। वापसी में देर रात हो जाने के कारण ननद ने पड़ोस के एक लड़के के साथ उसे घर भेज दिया। रात को सुनसान रास्ता देख रास्ते में लड़के की नियत बदल गई। उसने सुनसान जगह पर गाड़ी मोड़ दी।  और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।  दुष्कर्म करने के बाद उसने फोन कर अपने  पांच दोस्तों को भी बुला लिया। सभी ने बारी-बारी से लड़की का गैंगरेप किया। 

लड़की को डरा धमका कर लड़कों ने जबरन से अपनी एक सहेली को बुलाने के लिए जोर दिया। डर की वजह से लड़की उनकी बातों में आ गई और उस जगह पर अपनी एक सहेली को बुला लिया। मौका देख सभी छह लड़के उसकी सहेली पर टूट पड़े और गैंगरेप किया। कुछ देर बाद मौका देख दोनों वहां से भाग निकलने में सफल हो गई। दोनों स्थानीय थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित की और उन सभी छह लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरम्भ कर दिया है। वहीं दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *