Connect with us

वर्ल्ड

रहस्य से उठा पर्दा, आखिरकार एलियन मिल गया। संसद में रखी गई है ‘एलियन’ की लाश।

Published

on

THE NEWS FRAME

Alien Corpse । Mexico

अब तक कल्पना और कहानियों में जीने वाले किरदार एलियन मिल ही गया। इसे दुनियां से अबतक छुपा कर रखा गया था। आखिर क्यों इसे राज रखा गया इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन पूरी दुनियां इस एलियन को देखकर हैरान हो गई है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि एलियन वाकई में मौजूद है। वे इंसानों जैसे तो नहीं लेकिन इंसानों से कम भी नहीं।

बता दें कि उन्हें मेक्सिको देश में एक बक्से के अंदर रखा गया है। हालांकि वे अभी जीवित नहीं है बल्कि उनका मृत शरीर मेक्सिको देश के संसद में रखा गया है।

‘एलियन’ का मिला रहस्‍यमय शव’ 

माना जा रहा है कि एलियन की लाश करीब 1000 साल पुरानी हैं, यह अबतक रहस्यमय है की इतने दिनों तक उनकी लाशें सड़ी-गली गले नहीं। एलियन के दो हाथ और दो पैर हैं। लेकिन हाथों की हथेलियों पर केवल तीन उंगलियां है।

THE NEWS FRAME

मेक्सिको संसद में रखे इन लाशों पर दावा किया जा रहा है कि ये एलियन की लाशें हैं। और इनका प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि लोग उन्‍हें देखें और जानें कि एलियंस वाकई में मौजूद है। इसे मानव सभ्‍यता के इतिहास में एक निर्णायक क्षण कहा जा रहा है। जब दुनियां के सामने एलियन को लाया गया। इसे लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। 

बता दें कि मेक्सिको संसद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें दो ‘एलियन शव’ को प्रदर्शन के लिये कॉंच के बॉक्स में रखा गया था। यूएफओ विशेषज्ञ जैमी मौसान ने इस प्रदर्शनी को लगाया था।

मौसान एक पत्रकार भी हैं और लंबे समय से परग्रही एलियन जीवों के बारे में रिसर्च कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट रयान ग्रेव्‍स भी मौजूद थे। रयान ने यह दावा किया है कि उड़ानों के दौरान उनका सामना यूएफओ से हुआ था। 

दुनियाभर में एलियन को लेकर अक्‍सर कई दावे किए जाते रहे हैं। हाल में अमेरिका ने इसको लेकर बड़ा दावा किया था।

इन दो बॉक्स में एलियन के दो छोटे शव सभी पर्यवेक्षकों के लिए रखे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि एलियन की लाशें ममी बन चुकीं है और ये 1000 साल पुरानी हैं। जानकारी के अनुसार इन्‍हें पेरू के कूस्‍को से प्राप्त किया गया है। 

मौसान ने मैक्सिको सरकार को जानकारी देते हुए बताया है कि ‘यूएफओ के नमूने’ का मेक्सिको की एक यूनिवर्सिटी में अध्‍ययन किया गया है जहां वैज्ञानिकों ने खासतौर पर कहा है कि उन्‍होंने रेडियोकार्बन डेटिंग के आधार पर एलियन का डीएनए साक्ष्‍य हासिल करने में सफलता मिली है।

मौसान के अनुसार ‘प्राप्त नमूने हमारी पृथ्‍वी के विकास का हिस्‍सा नहीं हैं। ये एक शैवाल की खान में मिले हैं और बाद में वे जीवाश्‍म में बदल गए है। मैक्सिको के सांसदों ने यूएफओ के ऊपर एक सुनवाई आयोजित की है। मंगलवार को दो लाशों को जिन्‍हें ‘गैर इंसानी’ एलियन जीव माना जा रहा है, उन्‍हें संसद के अंदर प्रदर्शित किया गया।

Scientists unveiling two alleged alien corpses took place in Mexico, which are retrieved from Cusco, Peru. pic.twitter.com/rjfz9IMf37

— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) September 13, 2023

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *