Connect with us

नेशनल

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा हैदराबाद में उद्योगों के साथ उनकी जरूरतों को समझने और उनकी नीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श, भारत को एक शुद्ध रक्षा निर्यातक बनाने के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन

Published

on

THE NEWS FRAME

DRDO  |  नई दिल्ली

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 27 मई, 2023 को हैदराबाद के अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) में एक दिवसीय उद्योग संवाद और विचार-मंथन सत्र आयोजित किया। इसका उद्देश्य एमएसएमई और स्टार्ट-अप सहित सभी रक्षा संबंधी उद्योगों को डीआरडीओ की विभिन्न उद्योग-अनुकूल पहलों और नीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी मुश्किलों को समझने के लिए एक मंच पर लाना था। इस कार्यक्रम में 180 से अधिक उद्योगों ने भाग लिया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने इस खुले विचार-मंथन सत्र ‘चिंतन’ की अध्यक्षता की। उन्होंने उद्योग को आश्वासन दिया कि डीआरडीओ उन्हें हर संभव सहायता देगा और भारत को एक विशुद्ध रक्षा निर्यातक बनाने के लिए उनकी क्षमताओं के निर्माण में एक संरक्षक की भूमिका निभाएगा। डीआरडीओ के अध्यक्ष ने इस तरह की पहल को नियमित रूप से करने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि ये आयोजन पूर्ण आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारतीय रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।

उद्योग इंटरफ़ेस और प्रौद्योगिकी प्रबंधन निदेशालय (डीआईआईटीएम) के निदेशक श्री अरुण चौधरी ने डीआरडीओ की भारतीय उद्योगों का समर्थन देने वाली विभिन्न पहलों और नीतियों पर एक संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने नीति की मुख्य विशेषताओं को सामने लाते हुए डीआरडीओ द्वारा उद्योग को ‘प्रौद्योगिकी हस्तांतरण’ की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने विकास और उत्पादन भागीदारों के रूप में उद्योगों के चयन की आवश्यकता और प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। प्रौद्योगिकी विकास कोष (टीडीएफ) योजना की मुख्य विशेषताएं उद्योग को उपयुक्त रूप से समझाई गईं। उन्होंने भारतीय उद्योग द्वारा डीआरडीओ की नीति और इसकी अवसंरचना परीक्षण सुविधा के उपयोग की प्रक्रियाओं और डीआरडीओ पेटेंट का विवरण भी दिया।

डीआरडीओ ने भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के सहयोग से एमएसएमई सहित रक्षा विनिर्माण उद्यमों की परिपक्वता को मापने के लिए एक बेंचमार्क ‘उन्नत विनिर्माण आकलन और रैंकिंग प्रणाली प्रमाणन’ (एसएएमएआर) विकसित किया है। आयोजन के दौरान, जीओ-टैगिंग और टाइम-स्टैम्पिंग के साथ डिजीटल मूल्यांकन के लिए एसएएमएआर और आईटी-सक्षम ऑनलाइन मॉडल पर एक सिंहावलोकन भी प्रस्तुत किया गया। डीआरडीओ सूक्ष्म और लघु उद्योगों को रियायती लागत पर एसएएमएआर की पेशकश कर रहा है।

एमएसएमई और बड़े उद्यमों के साथ-साथ स्टार्ट-अप उद्यमियों के उद्योग भागीदारों ने डीआरडीओ के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मौजूदा प्रक्रियाओं और नीतियों में सुधार के लिए मूल्यवान सुझाव दिए और व्यापार को आसान बनाने के तरीकों की सिफारिश की।

मिसाइल और सामरिक प्रणाली के महानिदेशक डॉ बीएचवीएस नारायण मूर्ति और उत्पादन समन्वय और सेवा सहभागिता की महानिदेशक डॉ चंद्रिका कौशिक ने रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के सभी हितधारकों के साथ अधिक तालमेल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुरक्षा निदेशालय के निदेशक वाइस एडमिरल रंजीत सिंह और डीआरडीओ के निदेशक और अन्य वैज्ञानिक भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम ने खुले विचार-मंथन सत्र के दौरान आत्माचिंतन और मंथन के लिए एक अनूठी शुरुआत की और उद्योगों को वर्तमान परिदृश्य में आवश्यक चुनौतियों, अपेक्षाओं और समर्थन को व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। बिजनेस को आसान बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढाने और उद्योग को सुविधा प्रदान करने के लिए एक नए सिरे से ढांचा तैयार करने पर भी पर चर्चा हुई।

Loading

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नेशनल

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सातवां अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन व संगोष्ठी औरंगाबाद (छत्रपति शंभाजी नगर), महाराष्ट्र में होगा।

Published

on

THE NEWS FRAME
  • सम्मेलन में देश – विदेश के पत्रकार होंगे शामिल।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय गाज़ी रौजा, गोरखपुर में हुई। बैठक में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सातवें अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन व संगोष्ठी औरंगाबाद (छत्रपति शिवाजी महाराज नगर), महाराष्ट्र की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह के संचालन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि 16 फरवरी 2025, दिन – रविवार, स्थान – मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर सभागार,औरंगाबाद (छत्रपति शंभाजी नगर), महाराष्ट्र, भारत में आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के पालकमंत्री माननीय संजयजी सिरसाट, कैबिनेट मंत्री माननीय अतुलजी सावे, जालना सांसद माननीय कल्याण जी काले एवं विधायक औरंगाबाद मध्य माननीय प्रदीप जायसवाल जी अतिथि के रूप में पधार रहे हैं।

इस कार्यक्रम में विदेश व देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, हैदराबाद, तेलंगाना से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, झारसुगड़ा, उड़ीसा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र मिश्रा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, रांची, झारखण्ड से प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा व महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, जबलपुर, मध्य प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष अश्फाक आरिफ खान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से अवध प्रदेश अध्यक्ष मो. अनवारुल हक, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष से शाकिब अनवर, आनन्द, गुजरात से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा, रौतहट – नेपाल से मध्यान्ह नेपाली दैनिक के मधेश प्रदेश प्रोविजनल एडीटर इस्तेयाक अहमद व वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव व कपिलवस्तु से वरिष्ठ पत्रकार शमशुल खान आदि अपनी टीम के पत्रकारो के साथ शामिल होंगे।

Read More : जिला प्रशासन एवं ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में सबर टोला में लगाये गए स्वास्थ्य शिविर में मलेरिया, सिकल सेल एनिमिया, बी.पी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच कर दी गई दवाई

इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल अवनीश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर रफ़ी अहमद, गोरखपुर जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिला महासचिव गोरखपुर डॉ. शकील अहमद, मोहम्मद आजम, संस्थापक सदस्य मो. इरफानुल्लाह खान, श्रवण कुमार गुप्ता, डाॅ. अतीक अहमद, मोहम्मद अहमद खान, अजमेर खान, अंशुल वर्मा, रमाशंकर गुप्ता, सतीश मणि त्रिपाठी, ललित सिंह, डाॅ. वेद प्रकाश निषाद, आजाद खान, सुनील कुमार भारती, जुबेर आलम आदि उपस्थित रहें।

Loading

Continue Reading

नेशनल

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भव्य रूप से मनाया रतन टाटा साहब का जन्मदिन

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर : शनिवार को रतन टाटा का जन्म दिवस टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों, प्रबंधन के वरीय अधिकारियों, कमेटी मेंबर, स्कूली बच्चों समेत महिलाओं ने स्वर्गीय रतन टाटा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बच्चों को टॉफी भेंट की गई।

इस अवसर पर अंजनी सूत मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ की सुंदर प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, ईआर हेड सौमिक रॉय, एडमिन हेड वीएन सिंह, जीएम राजीव बंसल , संजय सिन्हा, जुवराज संधु , विष्णु दीक्षित, टाउन हेड रजत सिंह, जीजी मंडल, विजय कुमार बट्टु , डॉ संजय कुमार, डॉ संजय लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : डेलॉयट (Deloitte) दक्षिण एशिया के टेक्नोलॉजी एंड ट्रांसफॉर्मेशन अध्यक्ष सतीश गोपालैया ने एक्सएलआरआई (XLRI) के साथ साझेदारी मजबूत की, भविष्य के नेताओं को किया प्रेरित

मुंबई में बोर्ड के कार्यक्रम में शामिल हुए अध्यक्ष एवं महामंत्री।

रतन टाटा के जन्मदिन के अवसर पर मुंबई में आयोजित बोर्ड के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिलने पर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह जमशेदपुर से मुंबई पहुंचे। वहां बोर्ड द्वारा आयोजित समारोह में टाटा समूह के सभी वरीय पदाधिकारी एवं टाटा समूह के विभिन्न यूनियनों के प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुये।

Loading

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित हुए चंचल भाटिया

Published

on

THE NEWS FRAME

दिल्ली : NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनीति से जुड़े चंचल भाटिया को अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा दिया गया और उन्हें सांसद मनोज तिवारी ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से 30 ऐसे व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जाता है, जो सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में विशेष योगदान देते हैं। इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान चंचल भाटिया को मिला, जो अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए जाने जाते हैं।

THE NEWS FRAME

चंचल भाटिया कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, कन्याओं के विवाह में सहायता, श्राद्ध कर्म में सहयोग जैसे कार्यों में निरंतर योगदान देते हैं। साथ ही, वे एक सक्रिय प्लेटलेट्स डोनर भी हैं और अब तक 17 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। उनकी इन्हीं सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

सम्मान प्राप्त करने के बाद चंचल भाटिया ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि लौहनगरी के हर व्यक्ति का है। उन्होंने सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, सांसद मनोज तिवारी, सेल्यूट तिरंगा संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय निर्देशक निशा सोलंकी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Continue Reading

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.