Connect with us

त्योहार

रंगों का त्यौहार होली के बाद, सिंहभूम चैम्बर का होली मिलन समारोह आज

Published

on

रंगों का त्यौहार होली के बाद, सिंहभूम चैम्बर का होली मिलन समारोह आज

रंगों का त्यौहार : सिंहभूम चैम्बर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा बुधवार, 3 अप्रैल, 2024 को गुजराती सनातन समाज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह संध्या 7:30 बजे से शुरू होगा।

अतिथियों, चैम्बर सदस्यों और उनके परिवारों के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। चैम्बर की यह परंपरा रही है कि ऐसे बड़े त्योहारों के बाद सदस्यों और उनके परिवारों को एक जगह आमंत्रित कर उनके मनोरंजन के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सदस्यों की संख्या में वृद्धि और इन आयोजनों में उनकी बढ़ती सहभागिता को देखते हुए इनका आयोजन चैम्बर से बाहर किसी बड़े आयोजन स्थल पर किया जा रहा है। इस बार होली मिलन समारोह का आयोजन गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में किया गया है।

ये भी पढ़ें : बुरे फंसे रामदेव! पतंजलि के लिए एक बड़ा झटका।

रंगों का त्यौहार

रंगों का त्यौहार होली के बाद, सिंहभूम चैम्बर का होली मिलन समारोह आज

रंगों का त्यौहार होली के बाद, सिंहभूम चैम्बर का होली मिलन समारोह आज

उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी और सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि अतिथियों, सदस्यों और उनके परिवारों के मनोरंजन के लिए कोलकाता के मशहूर कलाकारों को आमंत्रित कर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, स्वादिष्ट भोजनों की भी व्यवस्था की गई है।

चैम्बर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा और कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित होली मिलन समारोह में अवश्य उपस्थित हों और सांस्कृतिक संध्या और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठायें।

यह समारोह रंगों, संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट भोजन का एक अद्भुत मिश्रण होगा।

रंगों का त्यौहार ।।।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *