Connect with us

झारखंड

योगी यूथ बिग्रेड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिँह के नेतृत्व मे आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्मोत्सव मनाया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

योगी यूथ बिग्रेड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिँह के नेतृत्व मे आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्मोत्सव बाराद्वारी आशीर्वाद भवन (वृद्धाश्रम) मे वृद्धजनों के बीच केक काटकर एवं उनके सुबह का नास्ता, ग्लूकोस, केला, सेव, केक आदि का वितरण कर एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमरुद का पौधा रोपण कर धूमधाम से मनाया गया। 

इस मौक़े पर प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिँह ने कहा की योगी जी के आदर्शो से प्रभावित होकर राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय की सेवा हेतु पिछले तीन वर्षो से योगी यूथ ब्रिगेड निरंतर कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करती आ रहीं है जिसे आने वाले दिनों मे और तेज किया जायेगा। योगी यूथ ब्रिगेड भारत के हिन्दू राष्ट्र घोषित किये जाने के माँग का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलायेगा। 

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

मौक़े पर विधायक सरयू रॉय एवं शिव शंकर सिँह ने योगी यूथ ब्रिगेड के द्वारा किये जा रहें कार्यों की सराहना की एवं हर समय साथ रहने का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम के अंत मे विधायक सरयू रॉय एवं शिव शंकर सिँह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। 

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप मे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू रॉय, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव शंकर सिँह, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिँह, टाटा बलुस्कोप यूनियन के महामंत्री संजय सिँह, टाटा कैपल यूनियन के उपाध्यक्ष कृष्णमोहन सिँह, राजेश सिँह, अमरेश सिँह, देवांशु शेखर, प्रशांत बाजपेयी, विवेक प्रसाद, श्रीकांत सिँह, अभिषेक सिँह, रौनक सिसोदिया, रंजन सिँह, विशाल सिँह, पुरषोत्तम सिँह, पवन सिँह, चंद्रशेखर सिँह, हन्नी परिहार, बिनय सिँह, मनीष सिँह, बरुण सिँह, प्रियांशु सिँह आदि उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *