Connect with us

Election

योगी जी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए देवतुल्य जनता व कार्यकर्ताओं का आभार: काले

Published

on

THE NEWS FRAME

योगी जी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए देवतुल्य जनता व कार्यकर्ताओं का आभार: काले

योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, जनता ने एनडीए के चारों प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया।

जमशेदपुर: आज जमशेदपुर के आमबगान मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की जनसभा में अभूतपूर्व जनसमूह उमड़ा। हजारों की संख्या में जनता ने इसमें भाग लेकर इस सभा को ऐतिहासिक बना दिया।

योगी आदित्यनाथ ने अपने जोशीले संबोधन में झारखंड के समग्र विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और भाजपा शासित राज्यों में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का उल्लेख करते हुए झारखंड की जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा ही राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सक्षम है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील यूआईएसएल इस रविवार को पारिवारिक गंतव्य जैम@स्ट्रीट का आयोजन करेगा

मुख्यमंत्री योगी ने एनडीए के चारों प्रत्याशियों—मीरा मुंडा, पूर्णिमा साहू, सरयू राय, और रामचंद्र सहिस—के समर्थन में जनता से संकल्प लिया और कहा कि इनकी जीत से क्षेत्र में विकास की नई लहर आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे इन प्रत्याशियों का समर्थन करें और एनडीए की विजय सुनिश्चित करें, ताकि समाज के हर वर्ग के हित में काम किया जा सके।

अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार अवसरों और झारखंड के विकास में भाजपा की योजनाओं पर जोर दिया, और अपने सुशासन के मॉडल को राज्य के लिए प्रेरणादायक बताया।

THE NEWS FRAME

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस ऐतिहासिक जनसभा के सफल आयोजन के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज की सभा ने सिद्ध कर दिया है कि जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर पूरा विश्वास रखती है, और यह जनसमूह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का संकेत है।

काले ने इस जनसभा में नई ऊर्जा और जोश भरने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और मिडिया व प्रशासन को उनकी महती भूमिका के लिए धन्यवाद किया।

योगी आदित्यनाथ जी के आमबगान मैदान में सम्पन्न हुए विजय संकल्प सभा में मंचासीन नेताओं के नाम:

संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी, धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह।

योगी आदित्यनाथ – माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
लक्ष्मीकांत बाजपेयी – प्रभारी झारखण्ड भाजपा
करमवीर सिंह – प्रदेश संगठन महामंत्री
विद्युत वरण महतो – सासंद, जमशेदपुर लोकसभा
सरयू राय – प्रत्याशी पश्चिम जदयू
पूर्णिमा साहू – प्रत्याशी पूर्वी
मीरा मुण्डा – प्रत्याशी पोटका
रामचन्द्र सहिस – प्रत्याशी जुगसलाई आजसू
सुधांशु ओझा – जिला अध्यक्ष, भाजपा
आदित्य साहु – प्रदेश महामंत्री भाजपा
भावना बोहरा – विधायक छतीसगढ़
नारायण चंदेल – नेता छतीसगढ़
चम्पाई सोरेन – पूर्व मुख्यमंत्री
शैलेन्द्र महतो – पूर्व सांसद
आभा महतो – पूर्व सांसद
मेनका सरदार – पूर्व विधायक
नंदजी प्रसाद – प्रदेश मंत्री
अमरप्रीत सिंह काले – प्रदेश प्रवक्ता
कन्हैया सिंह – जिला अध्यक्ष आजसू
विश्राम प्रसाद – जिला अध्यक्ष जदयू
सतीश सिंह – जिला अध्यक्ष लोजपा
राकेश प्रसाद – प्रभारी पूर्वी विधानसभा
अमिताभ सिंह बॉबी – प्रभारी पोटका
सुबोध सिंह गुड्डु – प्रभारी जुगसलाई
संजीव सिंह – संयोजक पूर्वी
मुरलीधर केडिया – संयोजक पश्चिम
अनिल मोदी – संयोजक जुगसलाई
चन्द्र शेखर गुप्ता – संयोजक पोटका
ब्रह्मदेव नारायण शर्मा – पूर्व जिला अध्यक्ष
देवेन्द्र सिंह – पूर्व जिला अध्यक्ष
अभय सिंह – पूर्व जिला अध्यक्ष
रामबाबू तिवारी – पूर्व जिला अध्यक्ष
बिनोद सिंह – पूर्व जिला अध्यक्ष
चन्द्र शेखर मिश्रा – पूर्व जिला अध्यक्ष
राजकुमार श्रीवास्तव – पूर्व जिला अध्यक्ष
दिनेश कुमार – पूर्व जिला अध्यक्ष
गुंजन यादव – पूर्व जिला अध्यक्ष
नीरज सिंह – प्रदेश संयोजक, व्यवसयिक प्रकोष्ठ
डॉ राजीव – प्रदेश संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ
राजेश शुक्ला – प्रदेश संयोजक, विधि प्रकोष्ठ

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *