Connect with us

झारखंड

युवाओं के बीच तेज़ी से बढ़ रही है आज़ाद समाज पार्टी की लोकप्रियता – काशिफ़ रज़ा।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर 17 दिसम्बर: आज़ाद समाज पार्टी की लोकप्रियता जमशेदपुर एवं झारखंड के नौजवानों के बीच तेज़ी से बढ़ रही है, यह कहना है आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा का, आज जमशेदपुर के जुगसलाई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण समाहरोह में सैकड़ों नौजवानों ने आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। बाबा साहब अम्बेडकर, वीर शहीद बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हो और शेख भिखारी की विचारधारा पर बात करते हुए काशिफ़ रज़ा ने बताया कि झारखंड के महापुरुषों ने एक रौशन झारखंड का ख्वाब देखा था, जिस सपनो को झारखंड अलग होने के बाद सत्ता पर काबिज़ पार्टियों ने यहाँ के आदिवासी और मूलवासियों को केवल धोखा दिया है, उन्होंने आगे कहा कि झारखंड  के मुसलमानो और पिछड़ों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व नहीं मिला, ना इसपर कोई बात हुई, इनके हक़ और अधिकार लूटे गए।

THE NEWS FRAME

पिछले 10 सालों से झारखंड में एक भी मुसलमान को सांसद का टिकट नही मिला, झारखंड के 15% मुसलमानो को यहाँ की तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने भाजपा का डर दिखा कर सत्ता से दूर किया, 23 सालों में यहाँ के मुसलमान आज बेबस नज़र आते हैं, इसका कारण उनके अंदर राजनीतिक चेतना की कमी है। आज़ाद समाज पार्टी यहाँ के आदिवासी, दलित, पिछड़े, मुसलमान, ईसाई, सिख और शोषित वंचितों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने के लिए जनता के बीच जा रही है और युवाओं और महिलाओं को इसके लिए तय्यार के रही है, 

आज के सदस्य्ता ग्रहण समाहरोह मीइन मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव नईम, ज़िला उपाद्यक्ष मुहम्मद शमीम, ज़िला कोषाध्यक्ष मुहम्मद दिलशाद ने पार्टी की विचारधारा को युवाओं को बताया।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से मुहम्मद यूसुफ, तौसीफ अहमद, मुहम्मद शाहिद, अल्तमश, शाहरुख खान, मुहम्मद अनस, जुनैद, शहजाद और कई युवा उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *