Connect with us

झारखंड

मोबाईल वैन द्वारा डालसा चलाया जागरूकता अभियान, दी लोगों को कानूनी जानकारी

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

डालसा सचिव के निर्देश पर शनिवार को मोबाइल वैन द्वारा मानगो बस स्टैंड, कदमा, शास्त्री नगर, जय प्रकाश नगर आदि जगहों मे भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया गया और कानून के बारे में निःशुल्क लोगों को जानकारी दिया गया। डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, जोबारानी बास्के, सुनीता कुमारी एवम सदानंद महतो ने जरुरतमंद लोगों के बीच विभिन्न तरह के कानून एवम सरकारी योजनाओं के बारे में  जानकारी दिया। 

इस दौरान आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ई श्रम कार्ड, पेंशन योजना आदि के बारे में बताया गया। इसके अलावा  लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया और महिला हिंसा, बाल विवाह, बालश्रम, वरिष्ठ नागरिक के अधिकार, मानव तस्करी, किशोर कानून, साइबर क्राईम आदि के बारे में बताया गया। साथ ही आदि के बारे में भी निःशुल्क जानकारी दी गई। इसके अलावा डालसा के कार्य व उद्देश्यों की जानकारी के लिए बुकलेट व पंपलेट भी वितरित किया गया।

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *