Connect with us

झारखंड

मोदी सरकार की जानलेवा महंगाई और बेरोजगारी से गांव गांव में त्राहिमाम की स्थिति है – आनन्द बिहारी दुबे

Published

on

गुडाबांदा प्रखण्ड कांग्रेस के आनन्द बिहारी दुबे तत्वावधान में नुक्कड सभा

गुडाबांदा: जिला कांग्रेस के दिशानिर्देश पर गुडाबांदा प्रखण्ड कांग्रेस के तत्वावधान में नुक्कड सभा का आयोजन मुराकाटी बाजार में प्रखण्ड अध्यक्ष फटीक चन्द्र महतो के अध्यक्षता में आयोजित की गई। नुक्कड सभा को मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि गांव गांव में कांग्रेस पार्टी नुक्कड सभा के माध्यम से बहुत सारे बातों को रखने के लिए आई है। मोदी जी की सरकार जब से आई है, तब से महंगाई का बोझ आम जनता पर डाल रही है, दैनिक उपभोग की आनाज, तेल, मशाल, दुध, आलू, प्याज तक गांव के आम नागरिक के रसोई पर भारी पड रही है। केन्द्र सरकार के कारण क्रय शक्ति कमजोर हो गई है। सेना के बहाली को चार साल का करके नौजवानों की भविष्य को अंधकार में एवं बर्बाद कर दिया। आज व्यापारी वर्ग जो लघु और माध्यम है उनका व्यवसाय त्राहि माम कर रहा है।

मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी ने कहा है कि गैस 450 से बढा कर 942 रू कर दिया, खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगा दिया, सरकारी उपक्रमों को औने पौने दामों में अपने मित्रों को बेच दिया। रेलवे की वैकेंसी को रोक दिया, बैंक को आपस में मर्ज कर वहां पर रोजगार को खत्म कर दिया। घाटशिला विधान सभा प्रभारी देबु चटर्जी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य इतना महंगा हो गया कि आम लोग उसके लाभ उठाने से लगातार वंचित हो रहे हैं। पढ़ाई के क्षेत्र को चार गुना से लेकर 10 गुना तक महंगा बना दिया, यही है नरेंद्र मोदी मॉडल और भाजपा का मॉडल इसका बहिष्कार आम जनता को बड़े पैमाने पर करने की जरूरत है।

2024 में लोकसभा चुनाव अब हमारे सर पर आ चुका है। अब आम जनता को जगाने की जरूरत है और मोदी जी को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है, राहुल गांधी जी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत महिलाओं को न्याय दिलाने की बात, सामाजिक समरसता की बात, किसानों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ न्याय दिलाने का लगातार मांग कर रहे हैंव। आज संपूर्ण भारत में लोग लाखों करोड़ों की संख्या में राहुल गांधी जी से जुड़ रहे हैं। अब यह परिवर्तन हम लोगों को भी लाने में साथ देने की आवश्यकता है, नहीं तो भारत काफी कमजोर हो जाएगा, नौजवान का भविष्य चौपट हो जाएगा।

जब भारत में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो 56 लाख करोड़ का कर्ज देश पर था, आज 176 000 करोड़ का बोझ आ गया है, इससे हमारा देश लगातार कमजोर हुआ है। अब आम जनता और शिक्षित लोगों को इस पर सोचना ही पड़ेगा। लोकतंत्र को मोदी जी के दिशा निर्देश पर लगातार कमजोर किया जा रहा है, ईडी, सीबीआई और अन्य सरकारी संस्थाओं का उपयोग करके लोगों को डराने, धमकाने, जेल में डालने जैसे कुकृत्य को लगातार कराया जा रहा है, यह घोर अन्याय है।

यह पाप है, ये सारे अन्याय और पाप मोदी जी के देखरेख में किया जा रहे हैं। झारखंड का आदिवासी परिवार का एक लड़का जो मुख्यमंत्री के रूप में आसीन था, आम जनता के भलाई का काम दिन रात कर रहा था। उसे भी झूठे केस में फंसा कर जेल के भीतर कर दिया है। अब तो मोदी जी के कोप भाजन से आदिवासी और कमजोर लोगों को भी बचना मुश्किल हो गया है।

वक्ता प्रखण्ड अध्यक्ष फटीक चन्द्र महतो, अतुल गुप्ता ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के अत्याचार और दमनात्मक रवैया का विरोध किया। नुक्कड सभा को सफल बनाने में प्रखण्ड अध्यक्ष फटीक चन्द्र महतो, ठाकुर दास महतो, अंकुर महतो, सहदेव पातर, मानिक कालिंदी, काजल महतो, सचिन महतो, एवं प्रखण्ड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजुद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *