Connect with us

झारखंड

मोदीजी ने अन्नदाता किसानों पर आंसू गैस, प्लास्टिक की गोलियां, पिटाई और किले गाड़ने का महापाप किया है – आनंद बिहारी दुबे

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बड़े पैमाने पर कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय से बिष्टूपुर मेन रोड में मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में अन्नदाता किसानों को आतंकवादियों की तरह घेरा जा रहा है, पिटा जा रहा है, आंसू गैस छोड़े जा रहे हैं, ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है, प्लास्टिक की गोलियों से मारा जा रहा है, किले लगाए जा रहे हैं, 30 लोग जख्मी हो गए हैं और कुछ लोगों की आंखों में प्लास्टिक की गोलियां लग गई हैं। उनका जीवन बर्बाद हो गया है। क्या हम अपने किसानों पर इस प्रकार अत्याचार करेंगे और सहेंगे? क्या यही केंद्र सरकार है? हमें सावधान होने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नौजवानों से रोजगार छीन लिया है, आम जनता को महंगाई के दौर में धकेल दिया है, हर चीज पर टैक्स बढ़ा दिया है, गैस, पेट्रोल और खाने-पीने की चीजें लोगों के बीच दूरियां पैदा कर रही हैं। क्या ऐसा हो गया है कि दो या तीन उद्योगपतियों को बढ़ाने के लिए इतने कड़े फैसले लेकर आम जनता पर अत्याचार जारी है?


कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, के.के. शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्र, जितेंद्र सिंह, संजय यादव, सफी अहमद खान, अपर्णा गुहा, मो. सलीम, ज्योति मिश्र, अतुल गुप्ता, ऊषा यादव, कुमार गौरव, अंसार खान, नलिनी कुमारी, गुरदीप सिंह, इंतिखाब वास्ती, सन्नी सिंह, प्रशेनजीत सेन, मुन्ना मिश्र, आशीष ठाकुर, रंजीत सिंह, रीता शर्मा, संजय घोष, गड्डी दोवी, संजय सिंह आजाद शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *