मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

उपायुक्त के निर्देशानुसार वी.एल.ई के लिए आयोजित हुआ एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: June 27, 2023 2:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी ने किया मार्गदर्शन

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार जिले के सभी वी.एल.ई के लिए पंचायत संशाधन केन्द्र, करनडीह में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार शामिल हुए, इस अवसर पर एसडीओ धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा भी उपस्थित थे। 

कार्यशाला में भाग ले रहे सभी वीएलई को उनके कार्यों एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सभी वीएलई डिजिटल साक्षरता अभियान के महत्वपूर्ण अंग हैं, सरकार की कई योजनाओं को डिजिटली सीधे आम जनता तक पहुंचाने में भी आपकी महत्वपूर्ण भमिका होती है ऐसे में आपकी जवाबदेही एवं जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। 

उन्होने कहा कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में आपका सहयोग हो या आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को आच्छादित करने में आपकी भूमिका, जिला प्रशासन को हमेशा सहयोग मिला है, आगे भी सहयोग अपेक्षित है। ई श्रम कार्ड, जाति, आवासीय, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, फसल राहत, किसानों का eKYC, आयुष्मान कार्ड, कानून से संबंधित सेवायें, बैंकिंग सेवायें, आधार बेस्ड पेमेंट, म्यूटेशन हो या लगान रसीद के अप्लाई करना इन सभी डिजिटल सेवाओं को आम जनता तक आपके माध्यम से आसानी से पहुंचाया जा रहा। 

जिला को डिजिटली सशक्त करने में वीएलई काफी महत्वपूर्ण कड़ी हैं।  कार्यशाला में एसडीओ धालभूम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने भी वी.एल.ई का हौसलावर्धन किया तथा अपने दायित्यों के प्रति इमानदार रहते हुए जनमानस तक डिजिटल सेवायें सर्वसुलभ तरीके से पहुंचाने में आगे भी उत्साह के साथ कार्य करने की बात कही। 

Leave a Comment