Connect with us

झारखंड

मुखिया जंगल गागराई के चचेरे भाई दिनेश गागराई का धारदार हथियार से हुआ हत्या

Published

on

मुखिया जंगल गागराई के चचेरे भाई दिनेश गागराई का धारदार हथियार से हुआ हत्या

चक्रधरपुर (Jay Kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना अंतर्गत सरजमडीह गांव के केनाल पास अज्ञात अपराधियों ने सुरबुड़ा पंचायत मुखिया जंगल सिंह गागराई के चचेरे भाई दिनेश गागराई (40) का धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया है। घटना शनिवार की शाम साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दिनेश गागराई शनिवार की शाम केरा सप्ताहिक हाट करने के बाद साईकिल से सुरबुड़ा गांव अपने घर लौट रहा था।

उनके साथ गांव के ही दो महिला और एक पुरुष साथ में जा रहे थे। जैसे ही दिनेश गागराई सरजमडीह गांव के केनाल पास पहुंचा स्कूटी में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। दिनेश से बात करना है, यह बोल गांव के लोगों को भगा दिया। वहीं धारदार हथियार निकाल कर दिनेश पर बार किया। दिनेश गागराई को लहुलुहान कर छोड़ भागा। वहीं दिनेश के साथ गांव लौटने वाले हत्या करते देख चिल्लाएं, लेकिन वह सुने नहीं और हत्या कर झरझरा गोमासाई की ओर भाग गए।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने झींकपानी बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया जंगल सिंह गागराई को दिया। वहीं मुखिया श्री गागराई ने तत्काल टोकलो थाना को सुचित किया। वहीं मुखिया ने स्कार्पियो में घायल को उठा कर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं टोकलो थाना अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच करते हुए पंचनामा किया। बताया जाता है कि दिनेश गागराई खेती-बाड़ी कर अपना परिवार चलाता था। उसके परिवार में केवल उसकी पत्नी है। वहीं पत्नी भी अस्पताल पहुंची थी। हालांकि हत्या होने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *