Connect with us

झारखंड

मिट्टी बचाओ अभियान के तहत उत्तरप्रदेश से झारखण्ड के जमशेदपुर पहुंचा मोहित।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

देश की मिट्टी को, सोना बनाने निकल पड़ा है, ललितपुर का लाल, मोहित निरंजन।

कुछ बेहतर करने का जज्बा लिए, घर से निकल पड़े हैं, उत्तरप्रदेश के मोहित निरंजन। एक नया कारनामा करने को आतुर मोहित, देश के किसानों सहित, आम लोगों को, मिट्टी बचाने का संदेश दे रहे है, जिस कारण वे, चर्चित हो रहे हैं। 

बता दें की, सदगुरु द्वारा शुरू किया गया, मिट्टी बचाओ अभियान में देश भर के युवा जुड़ रहे हैं। सदगुरु के मिटी बचाओ अभियान से प्रेरित होकर उत्तरप्रदेश के ललितपुर का नौजवान मोहित निरंजन भी इस कड़ी का हिस्सा बन चुका हैं। 

मोहित साइकिल चलाकर, लोगों के बीच यह सन्देश दे रहे हैं की मिट्टी के अंदर पोषक तत्वों को बचाने के लिए रासायनिक खाद का उपयोग कम से कम किया जाये। बता दें की मोहित, हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकला है, और वह कोयंबटूर जा रहा है। वह अब तक उसने, 9000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चूका है। राजधानी रांची पहुँचने के बाद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रनेता प्रेम प्रतिक ने पटाखें जलाकर और पुष्प गुच्छ देकर मोहित को सम्मानित किया। साथ ही विश्वविद्यालय के विधार्थियो से मोहित निरंजन ने वार्ता की और मिट्टी बचाओ अभियांन के प्रति जागरूक भी किया। आज वे जमशेदपुर के रास्ते होकर अपनी मंजिल कोयंबटूर के लिए निकलेंगे। उनके इस बेहतरीन प्रयास के लिए, “द न्यूज फ्रेम” की ओर से हार्दिक शुभकामनायें। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *