Connect with us

नेशनल

मानगो नगर निगम में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

Published

on

मानगो नगर निगम में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

मानगो, दिनांक 22 अप्रैल 2024: मानगो नगर निगम ने पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर और अपर नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुसार, पूरे नगर निगम क्षेत्र में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

आज, मानगो में कुल 6 स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है।

बृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत, मानगो में आसपास के मोहल्ले वासियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 25 मई को होने वाले मतदान के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें : झामुमों पार्टी ने घोषित किए जमशेदपुर सीट के नामांकन के प्रत्यासी: सागेन पूर्ति और डॉक्टर शुभेन्दु महतो

नगर निगम के कुल 6 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।

इस अभियान के दौरान मोहल्ले वासियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता नारा भी लगाया गया। इसके अलावा, 200 से अधिक मोहल्ले वासियों के मोबाइल पर जागरूकता मोबाइल स्टीकर चिपकाए गए।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में सीएमएम, सीओ पुष्पा टोप्पो, उर्मिला देवी, सीआरपी, गायत्री और महिला समिति के सदस्य एवं आसपास, जवाहर नगर के लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *