Connect with us

झारखंड

मानगो नगर निगम द्वारा डेंगू और एंक्रोचमेंट को लेकर चलाया गया अभियान।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में डेंगू और एंक्रोचमेंट को लेकर चलाया गया अभियान। 

23000 से अधिक जुर्माना वसूला गया

डेंगू के रोकथाम के लिए मानगो नगर निगम द्वारा आज भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, नालियों की साफ सफाई, फागिंग आदि कार्य कराया गया। डेंगू का लार्वा पाए जाने वाले  मकान मालिकों को चेतावनी दी गई, ओल्ड पुरुलिया रोड क्षेत्र में मकान मालिको और अतिक्रमण करने वालों  से ₹23100 जुर्माना वसूला गया। नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में कराई गई फॉगिंग। स्प्रे मशीन से एंटी लारवा स्प्रे किया गया। 

कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव के निर्देश में मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के कर उसके रोकथाम के लिए आज भी नगर निगम क्षेत्र में व्यापक अभियान  चलाया गया।

सहायक नगर राइट श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में आज मानव नगर निगम क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में डेंगू और एंक्रोचमेंट को लेकर अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न मकान मालिकों एवं अतिक्रमण करने वाले लोगों से ₹23000 से अधिक जुर्माना वसूला गया एवं उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।

डेंगू के रोकथाम हेतु  घर पर डेंगू का लारवा या जलजमाव आदि  नहीं रखने और  प्रभाव को खत्म करने के लिए जानकारी दी गई। घर के आस-पास गंदगी न फैलाने एवं जल जमाव नहीं करने की चेतावनी दी गई।

डेंगू के रोकथाम के लिए नगर निगम क्षेत्र में  थर्मल फॉगिंग भी कराया गया। मानगो नगर निगम द्वारा फॉगिंग मशीन से नगर निगम के 20 विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई, डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर, जवाहर नगर आदि विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई कराई गई ताकि डेंगू मच्छर नालियों में पैदा ना हो सके तथा एंटी लारवा से कई जगहों में स्प्रे किया गया।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल, नगर प्रबंधक कुणाल कुमार सिंह एवं अन्य कार्यालय कर्मी आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *