Connect with us

झारखंड

मानगो के कचड़ा का उठाव एवं निष्पादन हेतु एक दिवसीय सांकेतिक धरना

Published

on

THE NEWS FRAME

मानगो : पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देश पर आज मानगो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मानगो के कचड़ा का उठाव एवं निष्पादन हेतु एक दिवसीय सांकेतिक धरना का आयोजन मानगो नगर निगम के पास महात्मा गांधी जी के स्मारक के पास दिया गया।

धरना से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माल्यअर्पण किया गया।

नितेश मित्तल ने कहा कि वर्तमान विधायक के NGT में शिकायत करने से विगत 15दिनों से मानगो में कचड़ा का उठाव बंद है, हर चौक चौराहे पे गंदगी का अंबार है , वहां से आने जाने वाले लोग परेशान है, क्योंकि कचड़ा पड़े-पड़े सड़ने लगा है इसलिए अब मानगो छेत्र में महामारी फैलने की संभावना बढ़ गई है।

मानगो नगर निगम द्वारा महामारी को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तक नही करवाया जा रहा है। आज जब कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना देने आए तो आनन फानन में विधायक जी के कुछ लोग ब्लीचिंग का छिड़काव करने लगे। मानगो की जनता समझ गई है कि वर्तमान विधायक सिर्फ और सिर्फ आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे है।

यह भी पढ़ें : मानगो का कचड़ा क्यों नहीं उठाया जा रहा, क्या होगा अब समाधान?

गुड्डू सिंह ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर मानगो के कचरा का उठाव एवं इसका निष्पादन सुचारू रूप से नहीं किया गया तो मानगो वासियो के साथ मानगो नगर निगम में तालाबंदी की जाएगी, जिसकी जवाब देही मानगो नगर निगम एवं स्थानीय विधायक की होगी।

पप्पू सिंह उज्जैन ने बताया कि पूर्व विधायक श्री बन्ना गुप्ता जी का सपना मानगो को साफ,सूंदर ओर रमणीक मानगो बनाने का था,लेकिन आज परिस्थिति ऐसी है कि हमारा मानगो कचड़े से भरा हुआ मानगो है, बदबू से महकता हुआ मानगो है, जिसे मानगो की जनता कभी बर्दास्त नही करेगी।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह उज्जैन, अजय मिश्रा, अखिलेश सिंह,संजय तिवारी, बबुआ झा, नितेश मित्तल, संजय शर्मा, मोहम्मद अख्तर, राकेश दास, शाहनवाज अहमद, बबन शुक्ला, ताकू भाई, सुरेंद्र गुप्ता, प्रभाकर, अश्विनी सिंह, सुबोध पाल, जयदेव शर्मा, शिशु गोप, कृपा मुर्मू , पवन बिहारी ओझा, निधि मिश्रा, गोपाल यादव, सनी अनुराग, दिनेश लोहार, सूरज प्रकाश, केपी भाई, उमेश शर्मा, अनुज प्रसाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *