TNF News
मानगो की धरती पर पूरी मठ के जगतगुरु शंकराचार्य जी का होगा आगमन।
Jamshedpur : मंगलवार, 07 जून 2022
श्रीगोवर्धन मठ, पूरी पीठाधीश्वर, जगतगुरु शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी का आगमन जमशेदपुर शहर से सटे मानगो नगर की धरती पर आगामी 12 जून को होने जा रहा है। बता दें कि मानगो एन एच-33, डिमना चौक के नजदीक स्थित चंद्रावतीनगर में रविवार 12 जून, 2022 को संध्या 4:00 बजे उनका प्रवचन कार्यक्रम रखा गया है।
इस कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो उलिडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार अपने साथियों संग आज मानगो स्थित विभिन्न मंदिरों में जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में पाए गए सभी को कार्यक्रम की पर्ची दे कर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है। आज के इस जागरूकता अभियान में उनका साथ देने के लिए मुख्य रूप से दीपक भदानी एवम अन्य लोगों ने सहयोग दिया।