Connect with us

TNF News

मानगों दंगे में शामिल नहीं थे, भाजपा नेता विकास सिंह और विजय तिवारी – हाई कोर्ट, रांची।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

मानगो दंगा केस में शामिल अपराधी बनाये गए समाजसेवी सह भाजपा नेता विकास सिंह और विजय तिवारी को हाई कोर्ट, रांची से मिली है अग्रिम जमानत। बता दें की वर्ष 2015 में मानगों में हुए दंगे में भाजपा नेता विकास सिंह और विजय तिवारी का नाम उछाला गया था। जिसके कारण इनके खिलाफ हाई कोर्ट में केस चल रहा था जिसे कल हाई कोर्ट (उच्चतम न्यायालय) ने 16 मार्च को अग्रिम जमानत दे दिया है। 

इस मामले में विकास सिंह के अधिवक्ता प्रवीण शंकर दयाल ने हाई कोर्ट रांची को बताया कि दंगा मामला में पुलिस के द्वारा अभी तक चार्ज सीट दाखिल नहीं कि गयी है। वहीँ  पुलिस द्वारा धारा 307 लगाया गया जबकि पुलिस ने किसी भी प्रकार की इंजुरी रिपोर्ट जमा नहीं की है। अधिवक्ता की दलील और जानकारी प्राप्त कर हाई कोर्ट ने विकास सिंह और विजय तिवारी को अग्रिम जमानत दे दी।

माना जा रहा है की राजनीतिक दबाव के कारण इन्हें फंसाया गया है। और  पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। क्योंकि विकास सिंह और विजय तिवारी के खिलाफ किसी भी प्रकार का सबूत पुलिस के पास अभी उपलब्ध नहीं है।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *