Connect with us

TNF News

मातृ दिवस पर साध्वी सरस्वती का होगा जमशेदपुर आगमन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी भाजमो महिला मोर्चा।

Published

on

THE NEWS FRAME


Jamshedpur : रविवार 24 अप्रैल, 2022

मातृ दिवस के अवसर पर 8 मई को साध्वी सरस्वती के जमशेदपुर की धरती पर आगमन हो रहा है। भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा के द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर पूरे पूरे जोर शोर से तैयारी की जा रही है। भाजमो महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया की उत्त कार्यक्रम में जमशेदपुर की सभी अग्रणी पंक्तियों में चलने वाली महिलाओं को मातृ दिवस के दिन सम्मान किया जाएगा।

अधिक से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लेंगी इसके लिए महिलाओं द्वारा जितनी भी संस्थाएं चल रही है उन्हें आमंत्रण किया जाएगा। शैक्षणिक संस्था से भी गुरुजनों को आमंत्रण किया जाएगा जिसे कि वह साध्वी द्वारा दिए हुए आशिर वचनों को विद्यार्थियों तक पहुंचा पाएं। वर्तमान परिवेश में अध्यात्म का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है इसलिए हमने अत्यंत ज्ञानी साध्वी माता को मात्र दिवस पर आमंत्रण दिया है। मातृत्व के साथ-साथ देश के प्रति अटूट प्रेम भी हमें रखनी चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *