Connect with us

झारखंड

महिला दिवस पर मुरली पारामेडिकल कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : महिला दिवस के अवसर पर मुरली पारामेडिकल कॉलेज द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर चर्चा की गई। सरकार भी इस दिशा में मातृ दिवस, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

कॉलेज की डायरेक्टर, डॉ. नूतन रानी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के विकास के लिए समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, यौन शिक्षा की कमी जैसी कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा और लैंगिक असमानता जैसी समस्याएं आज भी व्यापक रूप से मौजूद हैं, जिससे महिलाओं को परिवार और समाज दोनों स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Read more : सरिया बाजार में बवाल: व्यापारिक विवाद से उपजी झड़प में कई घायल, प्रशासन अलर्ट, सीसीटीवी फुटेज से मिली उपद्रवियों की जानकारी।

भारत में अशिक्षा का स्तर महिलाओं में अधिक है, जो उनके सशक्तिकरण में एक बड़ी बाधा है। सशक्तिकरण का सही अर्थ तभी साकार होगा जब महिलाओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी और वे स्वतंत्र होकर अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम होंगी।

इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका तिवारी, मंजू देवगम, शशिकला देवी, नमिता बेरा, डॉ. अपूर्व, रिश्ता ग्रुप की अनन्या बसंती, देव निशा, श्रीमत आरती कुमारी, जय कुमार दास सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और समर्थन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए एक दो दिवसीय भ्रमण यात्रा कोलकाता की ओर मुरली ग्रुप ऑफ एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा प्रायोजित की गई। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर और प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *