Connect with us

झारखंड

महिला कांग्रेस की सदस्यों द्वारा हरहरगुट्टू में सोनिया गांधी जी का 77 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

दिनांक 09/12/2023 को पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष नलिनी सिन्हा के द्वारा हरहरगुट्टू,जगदीशपुर रोड नियर काली मंदिर स्तिथ बालिका देवी के आवास पर सोनिया गांधी जी का 77 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने केक काटा और आदरणीय  सोनिया गांधी जी के लंबी उम्र स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामना दी।

मौके पर नलिनी सिन्हा ने कहा कि आदरणीय सोनिया गांधी जी का जन्मदिन महिला कांग्रेस की बहनों द्वारा मनाया गया। सोनिया गांधी वर्तमान राजनीति में त्याग की मूर्ति हैं। जो सत्ता मिलने पर भी त्याग की भावना रखते हुए लोकतंत्र की सेवा करती रही मगर सत्ता स्वीकार नहीं को। हमसभी आदरणीय सोनिया गांधी जी के लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं।

मौके पर सुनीता मिश्रा, ग्यानती देवी, पुतुल कुमारी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, संजू साह, रेखा सिंह, भारती देवी, अनीता देवी, बालिका देवी, रीना देवी, सरिता पाण्डेय आदि महिला बहने उपस्थित थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *