Connect with us

झारखंड

महिलाओं को राजनीति में आगे आना होगा, तभी झारखंड के होगा भला – काशिफ रज़ा।

Published

on

 THE NEWS FRAME

डुमरिया ।  झारखण्ड 

आज पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में आज़ाद समाज पार्टी (का०) ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा उपस्थित थे, मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने बताया कि झारखंड के वीर पुरुषों ने झारखंड को अलग राज का दर्जा दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, पर माटी की बात करने वाले इन पार्टियों ने  23 साल में झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों को ठगने का काम किया।

झारखंड की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, देश का 40% खनिज संपदा वाले राज्य के लोग आज नौकरी के लिए पलायन को विवश हैं, आदिवासी औरतों को आज भी आधे कपड़े नसीब होते हैं, दलितों को मान सम्मान नही मिलता, 16% मुसलमानो के विरोध में बोलने वालों और समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण देने वालों को पार्टियां जेल भजेने के बजाय सम्मानित करती हैं। ईसाइयों के डिलिस्टिंग की मांग हो रही है, महतो आदिवासी को लड़ाया जा रहा है।

THE NEWS FRAME

भ्रष्ट्राचार चर्म पर है, इसलिए झारखंड को एक नया विकल्प देने की आवश्यकता है। काशिफ़ रज़ा ने कहा कि डुमरिया में 65000 की आबादी में एक भी अस्पताल नहीं है, ना एक ब्लड बैंक है, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में जो भी मरीज जाता है उन्हें जमशेदपुर रेफेर कर दिया जाता है, यह सारी स्थिति तब सुधरेगी जब झारखंड के युवा और महिलाएं राजनीति में आगे आएंगी और सत्ता पर बैठेगी, आज़ाद समाज पार्टी झारखंड के युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर उन्हें समाज का नेता बनाना चाहता है, शिक्षित, ईमानदार और माटी से प्रेम करने वाले लोग जब सत्ता में आएंगे तो झारखंड बदलेगा।उन्होंने 20 जनवरी मुख्यमंत्री आवास घेराव में समस्त झारखंड वासियों से सम्मिलित होने का निवेदन किया।

डुमरिया निवासी महिला नेत्री प्रिया महाली ने युवाओं और महिलाओं को आज़ाद समाज पार्टी का साथ देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मुहम्मद ग़ुलाम और विकास हेम्ब्रम ने किया, प्रोग्राम में मुख्य रूप से मुहम्मद शकील, पूर्वी सिंहभूम युवा अध्य्क्ष मज़हर खान, सदाक़त खान, आदिल खान और कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *