Connect with us

क्राइम

महिलाओं के प्रति बढ़ रही अपराध को लेकर रांची जिलाध्यक्ष सौरभ राय के नेतृत्व में इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय से मुलाकात की।

Published

on

THE NEWS FRAME

राँची । झारखंड

महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को लेकर झारखंड के प्रत्येक जिले में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन – देवानंद सिन्हा।

देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिला व युवतियो के प्रति आए दिन अपराध की घटनाएं घट रही है। पिछले दिनों  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अनन्या श्रीवास्तव नामक बालिका को उसी के शिक्षक द्वारा बलात्कार कर मौत की घाट उतारा गया। इस घटना ने पूरे  समाज को शर्मसार कर दिया। वही दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में साक्षी को साहिल नामक युवक ने  बेहरमी से हत्या कर दी। 

THE NEWS FRAME


इस तरह की घटना इंसानियत पर सवाल खडा करती है। जहां इन घटनाओं से सिर्फ समाज ही नहीं पूरा देश मर्माहत व शर्मसार है। वहीं अनन्या और साक्षी के मामले को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशन के रांची जिला अध्यक्ष सौरभ राय के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय से मुलाकात कर चर्चा की। सुबोध कांत सहाय ने कहा की अनन्या और साक्षी के साथ जो हुआ वह क्रूरता का प्रतिक है वर्तमान समय में समाज को मिलकर लड़ना होगा। दोनो बच्चियों को इंसाफ मिले और दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कारवाई हो। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मुलाकात के बाद इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक का नेतृत्व प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा ने किया। जिसमें  यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिले में डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशन के प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा, प्रदेश सचिव विजयदत्त पिंटू, महिला उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, प्रदेश सचिव आतिफ खान, जिला अध्यक्ष जमशेदपुर अनिल मौर्य, प्रदेश महासचिव महिला विंग नीतू दुबे, सूरज श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *