Connect with us

TNF News

महापर्व छठ में पूर्व सैनिकों के द्वारा होलसेल दरों पर लगाया गया फल विक्रय केंद्र। केंद्र का उद्घाटन मानगो थाना प्रभारी ने किया।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 29 अक्टूबर, 2022

लौहनगरी के छठ व्रत धारियों की सेवा करने के उद्देश्य से तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों की संस्था अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने होलसेल दर पर फल विक्रय-केंद्र का उद्घाटन शुभारम्भ) मानगो थाना प्रभारी राजीव रंजन एवं बरिष्ठ नागरिक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 

इस शिविर में होलसेल दर पर मिलने वाली सामग्री का विवरण इस प्रकार है :  

सेब -70 ₹ किलो, संतरा- 50 ₹ किलो, केला- 350 ₹ कांदी, गागल- 30 ₹ प्रति, अनार-150 ₹ किलो , नाग-70  ₹, नारियल-25 ₹ प्रति एवं अन्नास- 30 ₹ प्रति किलोग्राम के दर पर उपलब्ध है। 

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

इस फल विक्रय-केंद्र का उद्देश्य लौहनगरी के छठ व्रत धारियों का सेवा करना है एवं उचित मूल्य एवं वजन के साथ गुणवत्ता वाला फ़ल उपलब्ध कराना है। प्रत्येक वर्ष शहरवासी इस सेवा शिविर से होल सेल के दर पर फल विक्रय केंद्र का लाभ उठाते रहे हैं। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संगठन के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार सिंह, जिला संयोजक राजीव रंजन, जिला मंत्री दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, सतनाम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, भोला सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, मृत्युंजय सिंह,  महेश कुमार, हरेंदु शर्मा, प्रमोद कुमार, जावेद हुसैन, अनुज कुमार सिंह, अनिल सिंह, अनिल कुमार झा, हंसराज सिंह, अशोक शर्मा, भोला सिंह आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *