महाकुंभ से लौटते समय सड़क हादसे में जमशेदपुर निवासी सुशांत ओझा का निधन

जमशेदपुर : महाकुंभ स्नान कर अपने माता-पिता के साथ घर लौट रहे जमशेदपुर, मानगो हिल व्यू कॉलोनी के रहने वाले 26 वर्षीय सुशांत ओझा की आज औरंगाबाद में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वे ब्रेज़ा गाड़ी से यात्रा कर रहे थे, जब प्रातः समय उनकी कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में सुशांत ओझा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस घटना की सूचना पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को दी। बताया जा रहा है कि सुशांत ओझा की शादी मात्र एक वर्ष पूर्व हुई थी। उनके निधन से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Comment