Connect with us

झारखंड

मनीफिट रजक समाज महिला समिति द्वारा इस वर्ष सावन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखण्ड 

मनीफिट रजक समाज महिला समिति द्वारा इस वर्ष भी सावन उत्सव मनाया गया। यह सावन उत्सव बारीडीह कम्युनिटी सेंटर हॉल में मनाई गई। इस बार सावन उत्सव महिला सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में बहुत सारे गेम और सावन क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में राखी देवी सावन क्वीन बनी है।  और दूसरे गेम में रानी देवी विजेता हुई। इस कार्यक्रम में खेल और डांस के साथ महिलाओं ने खूब मस्ती भी की। 

महिलाएं ने सभी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।  यह कार्यक्रम महिला समिति की अध्यक्ष अनुराधा चौधरी की देखरेख में एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न किया गया। इस अवसर पर अनुराधा चौधरी ने कहा – टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर हम लोग यह सावन उत्सव मनाए हैं और इसके लिए मैं सभी आए हुए रानीकुदर, भालुबासा, मनीफिट के महिला समिति की सभी महिलाओं का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारी जो मुख्य अतिथि के रूप में  डॉक्टर किशोर ओझा और विशिष्ट अतिथि के रूप में रानी गुप्ता उपस्थित हुए।  इसे सफल बनाने में महिला सदस्यों में मुख्य रूप से आशा देवी, पूनम देवी, रानी देवी, मीना देवी, राखी देवी, मंजू देवी, रीता देवी, रेखा देवी और अन्य सभी महिलाएं शामिल थी। साथ ही केंद्रीय रजक समाज के  सभी पदाधिकारी गण भी शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *