झारखंड
मकरसंक्रांति के अवसर पर चूड़ा, गुड़, तिलकुट, लाई और कम्बल का वितरण किया गया।
जमशेदपुर | झारखण्ड
मकरसंक्रांति पर्व पर कुछ लोगों के साथ इसकी खुशियां बाँटने का छोटा सा प्रयास किया कुमुद झा ने। कई बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के बीच उन्होंने अपने आवास पर चूड़ा, गुड़, तिलकुट, लाइ और कम्बल का वितरण अपने बच्चों के साथ किया।
कुमुद झा ने बताया कि बच्चों को भी इससे खुशी मिलती हैं, वे भी चाहते है कुछ पल इनको देकर पर्व त्योहार, अपना जन्मदिन या अन्य उत्सव मनाये। उन्होंने सभी से आग्रह भी किया कि हरेक उत्सवों पर कुछ लोगो के चेहरे पर खुशियां आये। इसका प्रयास करना चाहिए साथ ही बच्चों के अंदर भी ये भाव प्रगट हो उसके लिए उन्हें भी ये संस्कार सिखाये। मौके पर रूपा देवी, संगीता देवी ऒर अन्य लोग उपस्थित रहे।