Connect with us

झारखंड

भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान जैसे सामान्य योग का अभ्यास करते हुए प्रखंड कार्यालय में योग दिवस मनाया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

प्रखंड धालभूमगढ़ में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमति सविता टोपनो एवम अंचलाधिकारी श्री सदानंद महतो के द्वारा योग दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय में योग दिवस मनाया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचल अधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को योग प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे, मंगलाचरण, स्कंध संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, र्धचक्रासन,भद्रासन, कपालभाति, नाड़ीशोधन अथवा अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान जैसे सामान्य योग का अभ्यास किया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचल अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित कर्मीयो को योग करने के लाभ एवम योग को स्वस्थ रहने का माध्यम बताया गया। उक्त योग दिवस कार्यक्रम में  प्रखंड प्रधान लिपिक, अंचल प्रधान लिपिक, पंचायत समिति सदस्य एवम प्रखण्ड अंचल के सभी  कर्मीगण  ने भाग लिये।    

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *