Connect with us

झारखंड

भोजपुरी गीत संगीत को बढावा देने के लिए भोजपुरी आईडल सिजन – 2

Published

on

THE NEWS FRAME

भोजपुरी गीत संगीत को बढावा देने के लिए भोजपुरी आईडल सिजन – 2 का आयोजन 25 जनवरी को
जमशेदपुर : भोजपुरी संस्कृति मंच जमशेदपुर द्वारा आगामी 25 जनवरी 2025 को भोजपुरी गीत-संगीत प्रतियोगिता ”भोजपुरी आईडल“ सिजन 2 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भोजपुरी संस्कृति मंच जमशेदपुर के मुख्या संरक्षक श्री भरत सिंह ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक कलाकारों को ऑडिशन के लिए पंजीकरण फॉर्म हमारे साकची स्थित कार्यालय (भरत सिंह का कार्यालय, बिन्दा अपार्टमेन्ट, मिल एरिया, साकची, जमशेदपुर, झारखण्ड – 831001) में उपलब्ध हैं।

इच्छुक प्रतिभागी हमारे साकची स्थित कार्यालय से पंजीकरण फॉर्म ले सकते हैं। जिसका शुल्क मात्र 300 रूपये है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9334043961, 7903772552, 9234970248 पर संपर्क कर सकते है। ऑडिशन और सेमीफाईनल हमारे साकची स्थित कार्यालय पर होगा।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में नववर्ष समारोह का आयोजन

इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑडिशन के रूप में 12 जनवरी 2025 को सुबह 10ः00 बजें से संध्या 04ः00 बजें तक होगा, जिसमें चयनित होने वाले प्रतिभागियों को 19 जनवरी 2025 को दूसरे चरण सेमीफाइनल के लिए चयनित किया जाएगा। जिसमें से बीस प्रतिभागियों को 25 जनवरी 2025 को होने वाले तीसरे चरण ग्रेण्ड फिनालय में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। जिसमें जीतने वाले विजेता को 5001 रूपयें और उपविजेता को 3001 रूपयें एवं फाइनल में पहुँचने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *