TNF News
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा साकची में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि, संविधान निर्माता के योगदान को किया याद

जमशेदपुर : भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से आज साकची स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन बाबासाहेब की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री एस. एन. पाल, महासचिव श्री वेद प्रकाश, नगर अध्यक्ष श्री वाई. दुर्गा राव, व्यापारिक गोष्ठी के सचिव श्री रूपम राय और सह-सचिव श्री मुकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने दलित समाज के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। वे भारत के पहले कानून मंत्री बने और उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को संविधान में सशक्त रूप से स्थापित किया।
Read More : IAS का फेक फेसबुक आईडी बनाकर किया जा रहा है गुमराह, जनसाधारण से सतर्क रहने की अपील
कार्यक्रम में बताया गया कि अंबेडकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी की और कुल 32 डिग्रियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने 1932 के पुणे समझौते से लेकर संविधान निर्माण तक दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग चंद्रवंशी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन निरंतर सामाजिक जागरूकता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।
संगठन में जुड़ने के लिए इच्छुक लोग 9031277169 पर संपर्क कर सकते हैं।