Connect with us

TNF News

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से साकची स्थित डॉ बी आर अंबेडकर जी के स्टेच्यू में श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से आज डॉक्टर अंबेडकर साहब की जयंती के उपलक्ष में श्रद्धा सुमन माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री एस एन पॉल (जिला अध्यक्ष), श्रीमती गायत्री श्याम कमल, वाई दुर्गा राव, सुखविंदर सिंह, अशोक बेरा और अन्य  सदस्य मौजूद थे। 

इस मौके पर श्री एस एन पॉल ने कहा की आज बाबा साहब अंबेडकर जी की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में उनका जन्म हुआ था। डॉ बी आर अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, लेखक, अर्थशास्त्र, न्यायविद, बहु–भाषाबीद, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे। उन्होंने भारत के छुआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 

उन्होंने आगे कहा उनका मानना था ऊंच-नीच भेदभाव को हटाए बिना राष्ट्र के प्रगति नहीं हो सकता, वह भारतवर्ष के दलित एवं पिछड़े वर्गों के मसीहा थे, भारतवर्ष के संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई जिसके चलते उन्होंने उन्हें संविधान का जनक भी कहा जाता है। बाबासाहेब के पूर्वज लंबे समय से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में कार्यरत थे, उनके पिता ब्रिटिश सेना में सूबेदार थे। हमारा मानव अधिकार एकमात्र संगठन है जिसे अंतरराष्ट्रीय पुलिस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया भारत सरकार के नीति आयोग से मान्यता प्राप्त है।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *