TNF News
भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आदिवासी स्कूल मैदान उलीडीह में सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने साल, सागवान और पीपल का पौधा रोपा।
Jamshedapur : शुक्रवार 23 सितंबर, 2022
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही हैं। इस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज आदिवासी स्कूल मैदान उलीडीह में जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल के द्वारा साल, सागवान और पीपल का पौधा रोपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गुंजन यादव जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि श्री चितरंजन वर्मा जी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पासवान जी, युवा नेता विकास सिंह जी, जिला कार्यसमिति सदस्य मधु सिन्हा, जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद मालाकार जी, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विकाश सिंह, मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी एवं पवन राय युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार, मंडल के मीडया प्रभारी जीतू गुप्ता जी, भाजयुमो महामंत्री सीतल रजक, उपाध्यक विवेक कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, आकाश साह, जितेंदर श्रीवास्तव , रीना सिंह, प्रमिला शर्मा, मधु पासवान, कैलाश बिरुआ सोमेश्वर मुर्मू सरजू बस्के, अजय लोहार, सुनील मंडल, गोपी चौधरी, सोनू कश्यप अलावा अन्य गणमान्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।