Connect with us

TNF News

भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल ने स्व हरी लाल साहू जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 15 नवंबर, 2021

भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के अधीन आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय के भवन प्रभारी एवं पूर्व में संयुक्त मानगो मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री हरी लाल साहू जी का विगत कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था।  स्व हरी लाल साहू जी के देहांत से भारतीय जनता पार्टी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। 

झारखंड से उड़ीसा तक राजमार्ग का होगा कायाकल्प

वे एक जमीन से जुड़े हुए सशक्त कार्यकर्ता थे। आज उनकी आत्मा को शांति हेतु भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा उलीडीह स्कूल के प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

जिसमें प्रमुख रूप से मंडल के अध्यक्ष श्री अमरिंदर पासवान जी, महामंत्री राकेश लोधी जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जी ,एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री गंगा साहू जी, साथी मंडल के अन्य कार्यकर्ता गन भी मौजूद थे।दिवंगत की प्रतिमा में पुष्प अर्पण कर एवं मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *