Connect with us

राजनितिक

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएगी भाजपा जमशेदपुर महानगर

Published

on

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएगी भाजपा जमशेदपुर महानगर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीबाई वाजपेयी होंगे मुख्य अतिथि, जिला भाजपा कार्यालय पर होगा भव्य आयोजन, भाजपा ने शुरू की तैयारी।

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के 44वां स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। इस निमित्त, गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडल अध्यक्षों की बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा के स्थापना दिवस को भव्य रूप में मनाने एवं बूथ स्तर पर चल रहे अभियान की समीक्षा के संग चुनावी कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ अध्यक्ष से लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर सम्मानपूर्वक भाजपा का ध्वज लगाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएगी भाजपा जमशेदपुर महानगर

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएगी भाजपा जमशेदपुर महानगर

यह भी पढ़ें : पतंजलि विश्वविद्यालय से इंटर्नशिप कर वापस लौटीं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की योग छात्राएं

भारतीय जनता पार्टी के 44वां स्थापना दिवस के तैयारी की बैठक

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि 6 अप्रैल को साकची स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जहां महापुरुषों को स्मरण कर उनके छविचित्रों पर माल्यार्पण व नमन करने के पश्चात भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद, वे जमशेदपुर महानगर के प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद करेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस को मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर मनाने की कार्ययोजना बनाई गई है।

बैठक में शामिल हुए शहर के गणमान्य 

बैठक के दौरान संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, विजय तिवारी, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मोचीराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, समेत मंडलाध्यक्ष मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, , ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, , रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *