Connect with us

TNF News

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाज सेवी संस्था IPTA ने मनाई भारत संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती।

Published

on

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाज सेवी संस्था IPTA ने मनाई भारत संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती।

जमशेदपुर: आज दिनांक 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को भारत संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाज सेवी संस्था IPTA की 281 वीं बैठक शेरे पंजाब, मिश्रा सेंटर, आदित्यपुर में डॉक्टर रुपेश जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पॉल्यूशन बोर्ड ऑफ कंट्रोल के रिटायर्ड अधिकारी श्री सुरेश पासवान जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महान समाजसेवी श्रीमती पूर्वी घोष जी थे। सर्वप्रथम सभी ने बाबा भीम राव अंबेडकर के फोटो पर पुष्प अर्पित किए।

यह भी पढ़ें: Police officers met Akhara Committee members: रामनवमी जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अखाड़ा समिति सदस्यों से मुलाकात की

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर परमानंद मोदी ने अपने संबोधन में दोनों अतिथियों को राष्ट्रीय संरक्षक के पद पर रहने की घोषणा की जिसे सभी पदाधिकारियों और अतिथियों ने सहर्ष पूर्वक स्वीकार किया और संविधान में निजी शिक्षकों का एक एक्ट बनाने का संकल्प लिया तथा अंबेडकर जी के सपने को पूरा करने के लिए हमे समाज में न्याय और समानता के लिए संघर्ष करने की बात रखी और समाज में बदलाव लाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर परमानंद मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नथुनी सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक प्रेम दयाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश कुमार, पंकज कुमार, कैलाश कुमार, संतोष कुमार सिंह, अर्पणा झा, प्रतिमा कुमारी, महेंद्र चौधरी तथा राहुल बास्के आदि उपस्थित थे।

World's best IQ level developed system

World’s best IQ level developed system : Click here – iqs.one

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Learn With Fun – IQS.ONE
Learn With Fun – IQS.ONE