Connect with us

झारखंड

भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली की सफलता के लिए भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार बोले- साढ़े चार साल में हेमंत सरकार ने झारखंड और युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया, युवाओं से रांची चलने की अपील की।

Published

on

भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली की सफलता के लिए भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार बोले- साढ़े चार साल में हेमंत सरकार ने झारखंड और युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया, युवाओं से रांची चलने की अपील की।

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली की सफलता के लिए भाजपा गोलमुरी मंडल कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया।

गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र अंतर्गत केबल बस्ती, राजदेव बगान, बजरंग नगर आदि इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया और युवाओं से इस रैली की सफलता के लिए जुड़ने की अपील की। ​​इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। साथ ही कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पत्रक दिया और आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील की। ​​

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार विरोधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों में सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी को लेकर गुस्सा देखा गया।

यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने “घंटा बजाओ सरकार जगाओ” कार्यक्रम के तहत छोटानागरा में चलाया जनसंपर्क अभियान

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि रैली के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता और युवाओं से झूठे वादे कर सत्ता में आए और सिर्फ लूट-खसोट शुरू कर दी है तथा साढ़े चार साल में झारखंड और युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

राज्य को बर्बादी से बचाने के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक मुखर रही है। हेमंत सरकार ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने, शिक्षित युवाओं को पांच से सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने, हर घर से एक सरकारी नौकरी देने, आंगनबाड़ी सेविकाओं की सेवा स्थायी करने, अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने, पेंशन की राशि बढ़ाने, सरकारी भर्ती में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत भागीदारी देने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इस बार युवा हेमंत सोरेन को गद्दी से उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्प हैं। दिनेश कुमार ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रांची चलने का आग्रह किया।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी राणा, अभिमन्यु सिंह, नवजोत सिंह, अमरेंद्र कुमार, बंटी सिंह, राजेश कुमार सिंह, पप्पू कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, राकेश गिरी, मुकेश चौधरी, दीपक ओझा, झूलन ठाकुर, श्रीनिवास ठाकुर, विपीन प्रताप सिंह, जसबीर सिंह, रवींद्रनाथ घोष, पीयूष पॉल, संदीप आइच समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *