मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

भाजमो जमशेदपुर महानगर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान (आम बगान) स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 23, 2022 11:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 23 जनवरी, 2022

भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान (आम बगान) स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजमो नेताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया और नेताजी अमर रहे के नारे लगाए।

भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताजी के शौर्य और पराक्रम के बारे में बताया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के लिए बड़ा संघर्ष किया था और वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। नेताजी ने नारा था की ” तुम मुझे खुन दो मैं तुम्हें आजादी दुंगा”। अंग्रेजी हुकुमत से भारत को आजाद कराने के लिए  आजाद हिंद फौज का गठन किया था। आजादी की लड़ाई में उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। 

THE NEWS FRAME

देश को आजादी दिलाने में उनके अविस्मरणीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और वे युगों युगों तक देश के युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सम्मान स्वरूप उनकी प्रतिमा को दिल्ली के सुप्रसिद्ध इंडिया गेट पर अनावरण करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 

हम देश के प्रधानमंत्री का तहे दिल से आभार प्रकट करना चाहते है कि उन्होनें भारत के महान सपूत को उचित सम्मान दिलाने के लिए यह कदम उठाया है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के प्रयास से उनके पूर्व के कार्यकाल के दौरान साकची आम बगान मैदान का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान रखा गया था और इस मैदान और प्रतिमा स्थल का विकास हुआ। हम सरकार से मांग करते है की इस मैदान और नेताजी की प्रतिमा को स्मारक के रूप में विकसित करें और नियमित और उच्चतम रखरखाव किया जाए।

THE NEWS FRAME

आज भाजमो के कार्यकर्ता नेताजी की 125 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करने यहां जुटे हैं। हम संकल्प लेते हैं की नेताजी के बताए मार्ग पर चल कर देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाए रखने के लिए राष्ट्रहित के भावना के साथ कार्य करेंगे। 

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, वंदना नामता, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, अमर भगत, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिध ( व्यवसाय मामलों) व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष व साकची मंडल प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ अध्यक्ष भागवत मुखर्जी, शोषियल मिडिया प्रभारी अनिकेत सावरकर, शोषियल मिडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, विद्युत प्रतिनिधि पी विजय राव, उद्योगीक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, पेयजल सहप्रभारी शंकर कर्मकार, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,  बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव, सितारमाडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सैना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, टेलको मंडल प्रतिनिधि अभय सिंह, किरण सिंह, पुतुल सिंह, शक्ति सिंह, अमरेश राय, बलकार सिंह, राकेश कुमार, अमन सिंह, एम डी अनवर, राकेश मंडल, शुशील खड़का, नीरज साहु, दुर्गा प्रसाद, मनोरंजन सिन्हा, अभिजित सेनापति, विवेक कुमार, आशिष भगत, सुनिता सिंह , सिता देवी, रेनु गुप्ता,  सुमित साहु,  गोल्डेन पांडेय, गुरदीप सैंबी, प्रेम करण पांडेय, गौतम धर, राकेश मंडल, कन्हैया कुमार सिंह, रेखा देवी, सौरव सिंह, अमित राम, गोल्डन पांडे,जसवंत सिंह भोमा सहित अन्य उपस्थित थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment