Connect with us

TNF News

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा हुई।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 04 अगस्त, 2022

भाजमो जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मंडल वार संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। प्रत्येक मंडल में निर्मित बूथ समीति एवं स्थानीय समीती की समीक्षा की गई साथ ही जिस मंडल में नए अध्यक्षों का मनोयन हुआ है वहाँ मंडल की बैठक आयोजित कर जल्द से जल्द नए सीरे से कार्यसमिति विस्तार करने का निर्देश दिया गया। 

इस अवसर पर सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपने मंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोगों से संपर्क कर संगठन से जोड़कर संगठन को सुदृढ बनाने का कार्य युद्धस्तर पर करें, साथ ही प्रत्येक मंडल अंतर्गत विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष ने नाम की घोषणा संबंधित मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर करें।

THE NEWS FRAME

बैठक में जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री राजेश कुमार झा, जिला मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता सह व्यवसायिक प्रतिनिधी आकाश शाह, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश प्रसाद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह साकची प्रतिनिधी जोगिंदर सिंह जोगी, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भागवत मुखर्जी, असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, बिरसानगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष शंकर कर्मकार, बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, सितारामडेरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, सीतारामडेरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष चार्ल्स, साकची मंडल महामंत्री अमन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *