Connect with us

TNF News

भाजमो गोलमुरी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक केबुल वेल्फेयर एसोसियेशन में आयोजित कि गई। बैठक में 23 दिसंबर के विजय उत्सव को सफल बनाने के लिए भाजमो गोलमुरी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 14 दिसम्बर, 2021

भाजमो गोलमुरी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष कैलाश झा की अध्यक्षता में केबुल वेल्फेयर एसोसिएशन गोलमुरी में संपन्न हुई. बैठक में एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 23 दिसंबर को होने वाले विजय उत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया। 

श्री झा ने बताया कि 23 दिसंबर को पूर्वी की जनता की जीत के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गोलमुरी क्षेत्र के सभी महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों को आमंत्रित किया जाएगा और जनता की सहभागिता से ही कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, विधायक प्रतिनिधि असीम पाठक, शमशाद खान, दुर्गा प्रसाद, सुखदेव, सुधीर तिवारी, राजू सिन्हा, जसवंत, निर्मल, निशात, सुदीप राय, सुशील, जयस सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *