Connect with us

सोशल न्यूज़

भाजमो उलीडीह मंडल ने मानगो, डिमना के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया, साफ सफाई, सुरक्षा, विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 03 नवम्बर, 2021

महा पर्व छठ के मद्देनजर भाजमो उलीडीह मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में स्थित विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर वहाँ कि व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। 

बुधवार को भाजमो नेताओं ने डिमना डैम घाट, वर्क्स कालेज घाट, स्वर्णरेखा छठ घाट का भ्रमण किया। इस दौरान घाटों में बलिचिंज पाउडर छिड़काव, साफ सफाई सहित अन्य मुलभुत समस्याओं को सूचीबद्ध कर मानगो नगर निगम को जानकारी दी गई और ससमय सभी घाटों को दुरुस्त कर समस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग की गई। 

THE NEWS FRAME

प्रवीण सिंह ने कहा की लोक आस्था के महापर्व छठ में मानगो के विभिन्न घाटों में लाखों श्रद्धालु अर्ध्य देने आते हैं ऐसे में उन्हे किसी तरह की कोई कठिनाई का सामना ना करना पड़े इसके लिए भाजमो उलीडीह मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निरंतर घाटों का मुआयना कर रहे हैं और अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो उलीडीह मंडल महामंत्री प्रेम सक्सेना, इंदु शेखर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनिता सिंह, अभिजीत सेनापति सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *