Connect with us

TNF News

भाजमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष बने प्रेम सक्सेना। भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की उपस्थिती में सर्वसम्मति से प्रेम सक्सेना के नाम पर लगी मुहर।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 23 जनवरी, 2022

भाजमो उलीडीह मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में निवर्तमान मंडल के महामंत्री उलीडीह आदर्शनगर निवासी प्रेम सक्सेना को मनोनीत किया गया। नए मंडल अध्यक्ष का चयन भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की उपस्थिती में मंडल की एक बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। 

विदित हो की भाजमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने निजी कारणों से मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष पद रिक्त था नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना को भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया और पुरी मजबूती के साथ क्षेत्र में संगठन को सशक्त बनाने और क्षेत्र की जनता के समस्याओं को दुर करने का आवाह्न किया। श्री सक्सेना ने कहा मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के परस्पर सहयोग से संगठित होकर कार्य करेंगे। 

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री  कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, व्यवसायिक प्रतिनिधि व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह, अभिजीत सेनापति, राजेश कुमार, श्यामल मुखर्जी, राहुल प्रसाद, शमरेश मजूमदार, मनोज गुप्ता, गणेश शर्मा, सुनीता सिंह, शीमा शर्मा, डि ठाकुर, संतोष कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *